२०८१ बैशाख २० बिहीबार Thursday, May 02

ताजा अपडेट :

आज दिनाँक 06-अप्रैल-2019 का राशिफल

चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

मेष- मेष राशि के जातकों को आज भाग्य का पूर्ण सुख प्राप्त होगा। कार्य में मनोनुकूल सफलता की प्राप्ति होगी। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। संचित धन में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यवसाय के माध्यम से आय में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। विद्या के क्षेत्र में मनोनुकूल सफलता की प्राप्ति नहीं होगी। संतान से वैचारिक मतभेद हो सकता है। नेत्र विकार से शारीरिक कष्ट हो सकता है।

नोट- आज सूर्य को अर्घ देने से विशेष लाभ मिलेगा।

इ, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो

इ, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो

वृष– वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम नहीं है। बड़े भाई को शारीरिक कष्ट हो सकता है तथा वाणी दोष के कारण आय में हानि हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य के प्रति चिंता रहेगी। संतान को ज्वर एवं शरीर में दर्द से शारीरिक कष्ट हो सकता है। मनोबल की कमी के कारण व्यवसाय एवं कार्यक्षेत्र में हानि हो सकती है। शारीरिक कष्ट हो सकता है। भाग्य का सुख प्राप्त नहीं होगा। परिश्रम के अनुसार कार्य में सफलता प्राप्त होगी। 

नोट-  आज विष्णु भगवान के दर्शन एवं पूजन से लाभ मिलेगा।

का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज प्रतिद्वंदी प्रभावशाली रहेंगे। प्रतिद्वंदिता के कारण व्यवसाय में हानि हो सकती है तथा कार्य क्षेत्र में मनोनुकूल सफलता प्राप्त नहीं होगी। परिवार का सुख मध्यम रहेगा। वायु जनित रोग से शारीरिक कष्ट हो सकता है। विद्या के प्रभाव से आय में वृद्धि हो सकती है। संतान का सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। उच्च पदाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा तथा सरकारी क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

नोट-आज दुर्गा जी की आराधना से विशेष लाभ होगा।

ही,  ही, हे, हो, डा डी, डू, डे, डो

कर्क–  कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अति उत्तम है। शत्रु प्रभावहीन रहेंगे तथा मित्रवत व्यवहार करेंगे। सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। विद्या के क्षेत्र में मनोनुकूल सफलता की प्राप्ति होगी। बाहरी स्थान से संबंध बनेंगे तथा व्यवसाय एवं कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। भाग्य का पूर्ण सुख प्राप्त होगा तथा सरकारी क्षेत्र में यश की प्राप्ति होगी। वायु जनित रोग से शारीरिक कष्ट हो सकता है।

नोट-आज हनुमान जी की पूजा से लाभ मिलेगा।

मा, मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम नहीं है। व्यय की अधिकता के कारण मन में अशांति रहेगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी आज का दिन अनुकूल नहीं है। नेत्र विकार एवं उदर विकार से शारीरिक कष्ट हो सकता है। आलस्य की अधिकता के कारण कार्य में मनोनुकूल सफलता की प्राप्ति नहीं होगी। स्त्री वर्ग के कारण आज कार्य क्षेत्र में असफलता की प्राप्ति हो सकती है।

नोट-आज सूर्य भगवान के 108 नाम का पाठ करने से लाभ मिलेगा।

टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

कन्या- कन्या राशि के जातकों में क्रोध की अधिकता के कारण सरकारी कार्य में हानि हो सकती है तथा व्यवसाय में कमी आ सकती है। मित्रों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी तथा पराक्रम के द्वारा कार्य में सफलता प्राप्त होगी। पुरुषार्थ के द्वारा आय में वृद्धि होगी। शत्रु प्रभावहीन रहेंगे। विद्या के प्रभाव से सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। माता-पिता को रक्त एवं नस से संबंधित रोग से कष्ट हो सकता है।

नोट-आज हनुमान जी के दर्शन एवं पूजन से लाभ मिलेगा।

रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते

तुला-  तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अति उत्तम है। शत्रु प्रभावहीन रहेंगे तथा ननिहाल पक्ष से शुभ संदेश की प्राप्ति होगी। शत्रु मित्रवत व्यवहार करेंगे। जिसके कारण मन प्रसन्न रहेगा। पराक्रम के द्वारा कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी।परिवार में सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। वाणी एवं विद्या के प्रभाव से समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रशासनिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी तथा व्यवसाय में लाभ होगा।

नोट- आज हनुमान जी के 108 नाम का पाठ करने से लाभ मिलेगा।

तो,ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वाणी एवं विद्या के प्रभाव से बाहरी स्थान में मान सम्मान प्राप्त होगा। धार्मिक कार्य एवं निर्माणकारी कार्य में खर्च होगा। पराक्रम में हानि हो सकती है। भूमि वाहन आदि का मध्यम सुख प्राप्त होगा। अहंकार की अधिकता के कारण परिवार में विवाद हो सकता है। संतान के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। आय के क्षेत्र में कमी का आभास होगा। सरकारी कार्य में मनोनुकूल सफलता की प्राप्ति नहीं होगी।नोट- आज  विष्णु भगवान के 108 नाम का पाठ करने से लाभ मिलेगा।

ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे

धनु-धनु राशि के जातकों के लिए आज परिवार में एकता की कमी रहेगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी आज का दिन अनुकूल नहीं है। वायु जनित रोग से शारीरिक कष्ट रहेगा। संतान का सुख प्राप्त होगा तथा संतान के सहयोग से आय में वृद्धि होगी। भूमि वाहन आदि का उत्तम सुख प्राप्त होगा। भाग्य का पूर्ण सुख प्राप्त होगा। प्रयास मात्र से ही कार्य में सफलता प्राप्त होगी। सरकारी कार्य में पदोन्नति का अवसर प्राप्त होगा।

नोट-आज गणेश जी की आराधना से लाभ मिलेगा।

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

मकर-मकर राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन अति उत्तम है। शरीर स्वस्थ रहेगा तथा व्यवसाय एवं कार्य क्षेत्र में मनोनुकूल सफलता की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सुख प्राप्त होगा। बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। पुरुषार्थ के द्वारा कार्य में मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। मधुमेह से शारीरिक कष्ट हो सकता है।

नोट- आज दुर्गा जी के 108 नाम का पाठ करने से लाभ मिलेगा।

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 

कुम्भ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनावयुक्त रहेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन अनुकूल नहीं रहेगा। ताप एवं ह्रदय से संबंधित रोग से शारीरिक कष्ट हो सकता है। व्यय की अधिकता के कारण मन अशांत रहेगा। शत्रुओं के कारण संचित धन में हानि हो सकती है। मित्रों के सहयोग के कारण प्रशासनिक क्षेत्र में अपमान हो सकता है।

नोट- आज शिव जी के 108 नाम का पाठ करने से लाभ मिलेगा।

दी दू, थ, झ, ञ दे, दो, चा, ची

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज वाहन आदि का उत्तम सुख प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य जैसा वातावरण रहेगा। संचित धन में आकस्मिक वृद्धि का योग बन रहा है। वाणी की मधुरता से समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सहकर्मियों के सहयोग से कार्य क्षेत्र में मनोनुकूल सफलता की प्राप्ति होगी तथा आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अनुकूल नहीं रहेगा। 

नोट- आज गणेश जी के 108 नाम का पाठ करने से लाभ मिलेगा।